BiharSamastipurUjiarpur

उजियारपुर: मन्नत पूरी होने पर दंडवत प्रणाम करते हुए घाट पहुंचे श्रद्धालु, मान्यता है कि द्रौपदी ने यहीं किया था पहला छठ व्रत

लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ के तीसरे और सबसे मुख्य दिन रविवार शाम को छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस पावन अवसर पर उजियारपुर प्रखंड के भगवानपुर कमला पंचायत स्थित ऐतिहासिक ‘देवखाल चौर’ छठ घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पर्व के दौरान छठी मइया से मांगी गई मन्नत पूरी होने पर कई श्रद्धालु अपने घरों से घाट तक दंडवत प्रणाम करते हुए पहुंचे, जो पूरे क्षेत्र में आस्था और भक्ति का मुख्य केंद्र रहा।

द्रौपदी और लाक्षागृह से जुड़ी है पौराणिक मान्यता

देवखाल चौर का यह छठ घाट अपनी ऐतिहासिक और पौराणिक महत्ता के लिए पूरे इलाके में प्रसिद्ध है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, इस स्थान का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा हुआ है। प्रचलित मान्यता के मुताबिक, जब कौरवों ने साजिश के तहत लाक्षागृह में आग लगाकर पांडवों को मारने की कोशिश की थी, तब पांडव एक गुप्त सुरंग के रास्ते सुरक्षित बाहर निकले थे। वहां से निकलने के बाद वे समस्तीपुर के इसी क्षेत्र पांडव स्थान में पहुंचे थे।

कहा जाता है कि उस समय कार्तिक का महीना चल रहा था। लाक्षागृह से सुरक्षित बचने के बाद पांडवों की कुशलता और मंगलकामना के लिए द्रौपदी ने देवखाल चौर के तट पर ही भगवान सूर्य की आराधना की थी और अपना पहला छठ व्रत किया था। कुछ मान्यताओं में माता कुंती द्वारा भी यहाँ सूर्य उपासना का भी जिक्र आता है। इसी पौराणिक महत्व के कारण आसपास के कई गांवों के लोगों की इस घाट के प्रति अटूट श्रद्धा है।

भीषण गर्मी में भी नहीं सूखता चौर का पानी

पांच हजार एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैले ऐतिहासिक देवखाल चौर की खासियत यह है कि भीषण गर्मी के मौसम में भी इसका पानी पूरी तरह नहीं सूखता है। सालभर पानी रहने के कारण प्राकृतिक रूप से भी यह स्थान बेहद खास है और छठ के अवसर पर इस विशाल जलस्रोत का छटा देखते ही बनती है।

साफ-सफाई और व्यवस्था में जुटे रहे ग्रामीण

ऐतिहासिक महत्व वाले इस घाट पर व्रतियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। स्थानीय निवासी राजू सहनी हर वर्ष की भांति इस साल भी घाट की संपूर्ण साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, रौशनी और विधि-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने में सक्रिय रहे। राजू सहनी ने बताया कि इस घाट की महिमा दूर-दूर तक फैली है, इसलिए हर साल यहां व्रतियों की संख्या बढ़ रही है।

ग्रामीण आपसी सहयोग और जनभागीदारी से पूरी व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करते हैं, ताकि दूर-दराज से आने वाले किसी भी श्रद्धालु और व्रती को कोई परेशानी न हो।

Back to top button
Budget 2026 Expectations: Income Tax Slab Change & 8th Pay Commission 7 ways to maintain a healthy lifestyle: स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स khakee the bengal chapter review 10 Lines on Maha Shivratri in Hindi International Mother Language Day: अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस कब और क्यों मनाया जाता है? Saraswati puja का शुभ मुहूर्त कब है chandrayaan-3 lander name अपना काम करना किया शुरू, दक्षिणी ध्रुव की सतह के बारे में हुआ ये खुलासा 10 Lucky Hindu Baby Girl Names and their meanings Starting with S अंजली अरोरा के दस ऐसे फ़ोटोज़ जिसे देखने से अपने आप को रोक नहीं पाएंगे Anjali Arora Hot Photos: ध्यान से देखे एक तिल दिखाई देगा सावधान! तरबूज खाने के बाद पानी या दूध पीने से इन बीमारियों को मिलता है निमंत्रण इस वर्ष मंगला गौरी व्रत 9 दिनों तक मनाया जाएगा, यहां देखें कब से शुरू होगा anand raaj anand बिहारी लड़के का ब्रश करते हुए गाना “दिल दे दिया है” रातोंरात सोशल मीडिया पर हुआ वाइरल holi pr nibandh क्या आपके बच्चा होली पर निबंध लिखना चाहते है और नही आ रहा तो यहां देखें 20 और शहरों में शुरू हुई Jio True 5G Services, देखे आपके शहर में हुआ या नहीं Wedding viral pics: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की अनदेखी हॉट वेडिंग पिक्स नहीं रही अब इस दुनिया में फितूर‘ और ‘कहानी -2’ की अभिनेत्री Tunisha Sharma Surya Grahan 2022: अक्टूबर में सूर्य ग्रहण व ग्रहों का अजीब योग, इन राशियों के लोग रहें सावधान Gandhi Jayanti Quote 2022: बापू के ये विचार आपके जीवन में करेंगे बड़ा बदलाव M से शुरु होने वाले बेबी गर्ल का लेटेस्ट नाम और मीनिंग

Budget 2026 Expectations: Income Tax Slab Change & 8th Pay Commission 7 ways to maintain a healthy lifestyle: स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स khakee the bengal chapter review 10 Lines on Maha Shivratri in Hindi International Mother Language Day: अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

Adblock Detected

Please turn off your Adblocker to proceed.