BiharSamastipurUjiarpur

इलाज के अभाव में कैंसर पीड़ित की मौत, राशन कार्ड कटने से आयुष्मान सुविधा से भी रहा वंचित; राजू सहनी ने बढ़ाया मदद का हाथ

उजियारपुर। रामचन्द्रपुर अंधैल पंचायत के चंदौली गांव स्थित वार्ड संख्या-12 में प्रशासनिक लापरवाही और गरीबी का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां कैंसर से जूझ रहे रोहन सहनी की समुचित इलाज के अभाव में 23 नवंबर को मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, पूरे परिवार का नाम राशन कार्ड से काट दिया गया था, जिसके कारण वे आयुष्मान भारत कार्ड की सुविधा से भी वंचित हो गए।

संकट की इस घड़ी में समाजसेवी राजू सहनी ने आगे आकर बेसहारा हुए परिवार से मुलाकात की और मृतक के पुत्र को छह महीने की संपूर्ण राशन सामग्री उपलब्ध कराकर मदद की।

अधिकारियों की लापरवाही उजागर, सरकारी जमीन पर बना है आशियाना

पीड़ित परिवार की स्थिति देखकर स्थानीय अधिकारियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। राशन कार्ड से नाम हटने के कारण परिवार को सरकारी स्वास्थ्य योजना का लाभ नहीं मिल सका, जिसका खामियाजा रोहन सहनी को अपनी जान गंवाकर चुकाना पड़ा।

मौके पर मौजूद राजू सहनी ने बताया कि इस परिवार के पास अपनी निजी जमीन तक नहीं है और जितनी जगह में उनका घर बना है, वह भी सरकारी संपत्ति है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि जब किसी गरीब परिवार की छत या सहारा उजड़ता है, तो पूरा परिवार बेसहारा हो जाता है। वक्त कब किस करवट मोड़ ले, इसकी कोई गारंटी नहीं होती।

विधायक और सांसद पर साधा निशाना, महसारी के सूरदास परिवार का किया जिक्र

क्षेत्र में गरीब परिवारों की बदहाली को लेकर राजू सहनी ने जनप्रतिनिधियों की उदासीनता पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि हजारों बार आह्वान करने और मुद्दे उठाने के बावजूद चाहे विधायक हों या सांसद, किसी के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती।

उन्होंने महसारी पंचायत के वार्ड संख्या-5 स्थित नेत्रहीन (सूरदास) दंपती के जर्जर और गिरे हुए घर का उदाहरण देते हुए कहा कि क्या समाज में एकजुटता की कमी के कारण ही नेता और मंत्री इस तरह की अनदेखी कर रहे हैं। यदि समाज एकजुट होता, तो उस नेत्रहीन परिवार के पास आज तक अपना घर होता।

संपन्न लोगों से ‘100 में 10 रुपये’ सहयोग की अपील

उजियारपुर क्षेत्र के सामर्थ्यवान और धनवान लोगों से अपील करते हुए राजू सहनी ने कहा कि सेवा के लिए बहुत दूर जाने की जरूरत नहीं है। यदि आपके आसपास या परिवार में कोई गरीब है और आपके पास सौ रुपये हैं, तो कम से कम दस रुपये से ही सही, लेकिन मदद जरूर करें। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक व्यक्ति की पहल देखकर दस अन्य लोग भी सहयोग के लिए आगे आएंगे, जिससे जरूरतमंद परिवार मजबूत हो सकेगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि बदलाव आने में भले ही दस साल लग जाएं, लेकिन जब तक समाज जागरूक होकर एक-दूसरे की सहायता नहीं करने लगता, तब तक वे अपना सेवा अभियान बंद नहीं करेंगे। राशन सामग्री वितरण के दौरान मौके पर मृतक की पत्नी तेतरी देवी, चंदौली के पूर्व मुखिया उमेश प्रसाद सहनी, पूर्व वार्ड सदस्य शोभा देवी, गणेश सहनी, भूपन सहनी, नवीन सहनी, प्रवीण सहनी, करण सहनी और रेखा देवी सहित कई अन्य स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

Back to top button
Budget 2026 Expectations: Income Tax Slab Change & 8th Pay Commission 7 ways to maintain a healthy lifestyle: स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स khakee the bengal chapter review 10 Lines on Maha Shivratri in Hindi International Mother Language Day: अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस कब और क्यों मनाया जाता है? Saraswati puja का शुभ मुहूर्त कब है chandrayaan-3 lander name अपना काम करना किया शुरू, दक्षिणी ध्रुव की सतह के बारे में हुआ ये खुलासा 10 Lucky Hindu Baby Girl Names and their meanings Starting with S अंजली अरोरा के दस ऐसे फ़ोटोज़ जिसे देखने से अपने आप को रोक नहीं पाएंगे Anjali Arora Hot Photos: ध्यान से देखे एक तिल दिखाई देगा सावधान! तरबूज खाने के बाद पानी या दूध पीने से इन बीमारियों को मिलता है निमंत्रण इस वर्ष मंगला गौरी व्रत 9 दिनों तक मनाया जाएगा, यहां देखें कब से शुरू होगा anand raaj anand बिहारी लड़के का ब्रश करते हुए गाना “दिल दे दिया है” रातोंरात सोशल मीडिया पर हुआ वाइरल holi pr nibandh क्या आपके बच्चा होली पर निबंध लिखना चाहते है और नही आ रहा तो यहां देखें 20 और शहरों में शुरू हुई Jio True 5G Services, देखे आपके शहर में हुआ या नहीं Wedding viral pics: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की अनदेखी हॉट वेडिंग पिक्स नहीं रही अब इस दुनिया में फितूर‘ और ‘कहानी -2’ की अभिनेत्री Tunisha Sharma Surya Grahan 2022: अक्टूबर में सूर्य ग्रहण व ग्रहों का अजीब योग, इन राशियों के लोग रहें सावधान Gandhi Jayanti Quote 2022: बापू के ये विचार आपके जीवन में करेंगे बड़ा बदलाव M से शुरु होने वाले बेबी गर्ल का लेटेस्ट नाम और मीनिंग

Budget 2026 Expectations: Income Tax Slab Change & 8th Pay Commission 7 ways to maintain a healthy lifestyle: स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स khakee the bengal chapter review 10 Lines on Maha Shivratri in Hindi International Mother Language Day: अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

Adblock Detected

Please turn off your Adblocker to proceed.