समस्तीपुर: पति-पत्नी के बीच झगड़े में मासूम बच्चे की मौत
समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुसेपुर गांव में एक परिवार में पति पत्नी के बीच हुई मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। साथ ही उनके 4 महीने का मासूम बच्चे की भी मौत हो गई है।
सिंघिया थाना के पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार और सुबोध कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी लिया और घायल महिला को उपचार के लिए पीएचसी में भर्ती करवाया।
डाक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद महिला को डीएमसीएच में रेफर कर दिया तथा मृत बच्चें को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
घायल महिला की पहचान मुसेपुर निवासी कमलेश महतो की पत्नी नेहा देवी के रूप किया गया है एवं उनका 4 महीने के बच्चे का पहचान रितिक राज के रूप में किया गया है।
सिंघिया थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया है कि पुरी घटना की जानकारी महिला के होश में आने के बाद ही पता चल पाएगी। पुलिस इस घटना को लेकर छानबीन कर रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि घायल महिला की परिजनों के द्वारा ही मारपीट की गई है। थानाध्यक्ष ने उसके परिवार के सभी लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
और पढ़ें।
- बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था बेहाल: समस्तीपुर जिला अस्पताल में गार्ड कर रहे मरीजों का ‘इलाज’, 4 बजे ही बंद हो जाती है OPD!
- बिहार कैबिनेट में 25 बड़े एजेंडों पर मुहर: सासामूसा चीनी मिल को संजीवनी और ₹3662 करोड़ की पेंशन को मंजूरी, जमीन मापी शुल्क दोगुनी
- समस्तीपुर: सुमन हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, पत्नी के अवैध संबंध और आपसी विवाद में हुई थी हत्या; 2 आरोपी गिरफ्तार
- समस्तीपुर: चलती ट्रेन से फेंक कर महिला की बेरहमी से हत्या? रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव, इलाके में सनसनी
- समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों का आतंक: सड़क किनारे खड़े बेकरी संचालक को मारी गोली, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज



