उजियारपुर: जर्जर सड़क पर जा रही ई-रिक्शा पलटी, सड़क की स्थिति खेतों से भी बदतर
उजियारपुर प्रखंड के निकसपुर पंचायत में माध्यमिक विद्यालय के पास से महिसारी बाबूपोखर चौक जाने वाली जर्जर सड़क पर दलसिंहसराय से आ रही एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। ई-रिक्शा पलटने से किसी सवार व्यक्ति को गंभीर चोटें नही आई है।
यहां के जर्जर सड़क पर कीचड़युक्त जलजमाव से नित्य ग्रामीणों तथा अन्य यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सड़क की स्थिति धान रोपने की खेत जैसी हो चुकी है। इस रास्ते से होकर जाने वाले लोगों को नियंत्रण खोकर गिरना आम बात हो गई है। अक्सर साइकिल, बाइक सवार या फिर ई-रिक्शा पलटने की घटनाएं होती रहती है।
इस बदहाल रास्ते में पड़ने वाले विद्यालय के छात्र-छात्रा और टीचर्स, जनवितरण दुकान के लिए आने जाने वाले लाभार्थियों और इस पथ से गुजरने वाले अन्य लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। इस सड़क के बारे में जब पुछताछ किया गया तो मुखिया ने बताया कि हमलोग बहुत बार जनप्रतिनिधियों को बता चुके हैं।
निकसपुर पंचायत के मुखिया दिवेश कुमार से जब सड़क की बदहाली के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मार्च में ही इस पथ निर्माण के लिए शिलान्यास किया गया था, लेकिन अबतक सूरत नहीं बदली है। मुखिया ने बताया कि सड़क की बदहाली संबंधित शिकायत भी कई बार विभाग और जनप्रतिनिधियों से कर चुके हैं। बावजूद इसके कोई भी इस सड़क पर ध्यान नहीं दे रहा है।
और पढ़ें।
- दरभंगा प्रमंडल के DIG मनोज कुमार तिवारी ने उजियारपुर के नए मॉडल थाना का किया उद्घाटन
- ब्रह्मांड के इस रहस्यमयी कोने में है ‘स्वर्ग’! हार्वर्ड के वैज्ञानिक का हैरान करने वाला दावा
- समस्तीपुर में सनसनीखेज वारदात: पति पर बेल्ट से गला घोंटकर पत्नी की हत्या का आरोप, पुलिस के आते ही ससुराल वाले फरार
- समस्तीपुर: उजियारपुर थाने में होली को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, डीजे बजाने पर नियमों का करना होगा पालन
- समस्तीपुर: अंगारघाट में अमृत चौधरी का शानदार होली मिलन समारोह, होली के रंग में रंगा उजियारपुर



