BiharSamastipurUjiarpur

समस्तीपुर: उजियारपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद, बाइक लूट का विरोध करने पर बेखौफ बदमाशों ने ग्रामीण को मारी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर: समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है। यहां मुजफ्फरपुर–बरौनी नेशनल हाईवे-122 (NH-28) पर जनकपुर गांव के पास अपराधियों ने सरेआम बाइक छीनने की कोशिश की और जब एक स्थानीय ग्रामीण ने इसका विरोध किया, तो उसे गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार (16 मई) देर शाम करीब 7:30 बजे की है। उजियारपुर थाना क्षेत्र के जनकपुर गांव के समीप एनएच-122 पर तीन अपराधी एक बाइक सवार से उसकी मोटरसाइकिल लूटने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार और बदमाशों के बीच काफी देर तक हाथापाई और उठापटक होती रही।

सड़क किनारे अपने घर पर गाय का दूध निकलवा रहे स्थानीय ग्रामीण शम्भू सिंह (पिता- सीताराम सिंह) की नजर जब इस घटना पर पड़ी, तो वे बीच-बचाव करने और बदमाशों का विरोध करने तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए।

विरोध करने पर मारी गोली, हालत चिंताजनक

शम्भू सिंह के इस हस्तक्षेप से बौखलाए बदमाशों ने बाइक सवार को तो छोड़ दिया, लेकिन विरोध कर रहे शम्भू सिंह को अपना निशाना बना लिया। अपराधियों ने शम्भू सिंह पर गोली चला दी, जिससे गोली उनके जांघ में जा लगी जिसके कारण वे वहीं खून से लथपथ होकर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए।

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल शम्भू सिंह को आनन-फानन में समस्तीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

गोलीबारी की सूचना मिलते ही दलसिंहसराय के एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा और उजियारपुर थाने की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुट गई। हालांकि, पुलिस अधिकारी फिलहाल इस मामले में कुछ भी स्पष्ट रूप से कहने से बच रहे हैं।

इलाके के लोगों में दहशत और आक्रोश

एनएच-122 पर लगातार बढ़ रही लूट और गोलीबारी की इन आपराधिक घटनाओं से आम लोगों में खौफ और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ रोष है। स्थानीय लोगों और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस घटना में शामिल अपराधियों की जल्द से जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाए।

Back to top button
Budget 2026 Expectations: Income Tax Slab Change & 8th Pay Commission 7 ways to maintain a healthy lifestyle: स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स khakee the bengal chapter review 10 Lines on Maha Shivratri in Hindi International Mother Language Day: अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस कब और क्यों मनाया जाता है? Saraswati puja का शुभ मुहूर्त कब है chandrayaan-3 lander name अपना काम करना किया शुरू, दक्षिणी ध्रुव की सतह के बारे में हुआ ये खुलासा 10 Lucky Hindu Baby Girl Names and their meanings Starting with S अंजली अरोरा के दस ऐसे फ़ोटोज़ जिसे देखने से अपने आप को रोक नहीं पाएंगे Anjali Arora Hot Photos: ध्यान से देखे एक तिल दिखाई देगा सावधान! तरबूज खाने के बाद पानी या दूध पीने से इन बीमारियों को मिलता है निमंत्रण इस वर्ष मंगला गौरी व्रत 9 दिनों तक मनाया जाएगा, यहां देखें कब से शुरू होगा anand raaj anand बिहारी लड़के का ब्रश करते हुए गाना “दिल दे दिया है” रातोंरात सोशल मीडिया पर हुआ वाइरल holi pr nibandh क्या आपके बच्चा होली पर निबंध लिखना चाहते है और नही आ रहा तो यहां देखें 20 और शहरों में शुरू हुई Jio True 5G Services, देखे आपके शहर में हुआ या नहीं Wedding viral pics: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की अनदेखी हॉट वेडिंग पिक्स नहीं रही अब इस दुनिया में फितूर‘ और ‘कहानी -2’ की अभिनेत्री Tunisha Sharma Surya Grahan 2022: अक्टूबर में सूर्य ग्रहण व ग्रहों का अजीब योग, इन राशियों के लोग रहें सावधान Gandhi Jayanti Quote 2022: बापू के ये विचार आपके जीवन में करेंगे बड़ा बदलाव M से शुरु होने वाले बेबी गर्ल का लेटेस्ट नाम और मीनिंग

Budget 2026 Expectations: Income Tax Slab Change & 8th Pay Commission 7 ways to maintain a healthy lifestyle: स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स khakee the bengal chapter review 10 Lines on Maha Shivratri in Hindi International Mother Language Day: अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

Adblock Detected

Please turn off your Adblocker to proceed.