समस्तीपुर: सड़क पर बने गड्ढे में साइकिल असंतुलित होने से पानी भरे गड्ढे में डूबने से हुई एक मजदूर की मौत
समस्तीपुर जिलें के विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत कांचा पंचायत वार्ड संख्या सात स्थित कांचा से बंगराहा जाने वाली जर्जर सड़क पर रखे हुए मिट्टी पर स्लिप करने के कारण सड़क किनारे बने हुए गड्ढे में गुरुवार को एक साइकिल सवार मजदूर अपना संतुलन खो दिया और सड़क किनारे पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा चला गया। लगातार हो रही बारिश एवं बाढ़ के पानी लगे हुए होने के कारण मजदूर पानी से निकले में असफल रहा जिसके कारण उसकी मौत गड्ढे में डूबकर हो गई।
![समस्तीपुर](https://www.ujiarpurnews.com/wp-content/uploads/2021/08/rps20210819_1836241205611078-1024x561.jpg)
मृतक मजदूर के बारे में बताया जा रहा है की वो दैनिक मजदूरी के लिए सुबह के 6 बजे में जा रहा था इसी क्रम में यह घटना घटीत हो गई। मजदूर की पहचान विद्यापतिनगर प्रखंड के मनीयरपुर पंचायत अंतर्गत मनियारपुर पतैली गांव निवासी स्वर्गीय भोला महतो का पुत्र मोहन कुमार महतो के रूप में की गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगो की मदद से मृतक के शव को बाहर निकाला गया।
वही घटना की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे घटहो थाना की पुलिस एवं विद्यापति अचलाधिकारी अजय कुमार ने घटना की जानकारी ली एवं बताया की इस पर उचित कार्यवाई किया जाएगा। वही मृतक के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। घटना के बाद युवक के परिवार में मातम का माहौल बना हुआ है।