करिहारा पंचायत के मुखिया मनोरंजन गिरी हत्याकांड के प्राथमिक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के चांदचौर करिहारा पंचायत के मुखिया मनोरंजन गिरी को 25 सितंबर 2025 को अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दिया था। जिसके करीब एक महीने के बाद दलसिंहसराय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने मनोरंजन गिरी हत्याकांड का खुलासा प्रेस कॉनफेरेंस के माध्यम से 31 अक्टूबर 2025 को किया।

मामले का खुलासा करते हुए डीएसपी ने बताया कि घटना के बाद मृतक मुखिया कि पत्नी ने उजियारपुर थाना में आवेदन देकर मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसको लेकर मुकदमा संख्या 253/25 थाने में दर्ज कि गई थी। जिसके बाद प्रथिमक अभियुक्त के खिलाफ पुलिस के द्वारा लगातार छापेमारी कि जा रही थी।
इसी क्रम में सन्नी गिरी नामक प्राथमिक अभियुक्त को पुलिस एवं एसटीएफ टीम के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। वही डीएसपी के द्वारा बताया गया है कि सन्नी गिरी पर पहले से ही कुछ मुकदमे दर्ज है और वह जेल भी जा चुका है। साथ ही पुलिस के द्वारा पूछताछ पर इनके निशानदेही से एक देशी पिस्टल बरामद किया गया है।




