समस्तीपुर में कुछ ग्रामीणों ने स्मार्ट मीटर लगवाने से किया इंकार तो उजियारपुर जेई ने कटवा दी पूरे गाँव कि बिजली
समस्तीपुर जिलें के उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत के वार्ड संख्या 03 में शनिवार कि सुबह जब बिजली विभाग से कर्मचारी ग्रामीणों के घर में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए पहुँचा तो कुछ लोगों ने स्मार्ट मीटर लगवाने से मना कर दिया।
जिसके बाद बिजली मिस्त्री द्वारा उजियारपुर जेई को बताया गया तो उजियारपुर जेई ने पूरे गाँव की बिजली काटने का आदेश दे दिया। जिसके बाद बिजली मिस्त्री बिजली काट कर चला गया, और तब से बिजली ना होने के कारण ग्रामीण के बीच काफी आक्रोश फैल गया।
घटना के संबंध प्राप्त जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि शनिवार कि सुबह बिजली मिस्त्री ग्रामीणों के यहाँ पुराना मीटर हटा कर स्मार्ट मीटर लगाने के लिए आया हुआ था। इसी क्रम में ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि स्मार्ट मीटर लगाने के लिए आए हुए मिस्त्री द्वारा 1 हजार रुपया का मांग किया जा रहा था।

जिसके कारण कुछ ग्रामीणों ने स्मार्ट मीटर लगवाने से मना कर दिया जिसके बाद बिजली मिस्त्री ने दबंगई स्टाइल में ग्रामीणों को धमकाते हुए बोला कि स्मार्ट मीटर नहीं लगेगा तो पूरे गाँव का बिजली काट दिया जाएगा। इसी के साथ बिजली मिस्त्री ने ट्रांसफॉर्मर से पूरे गाँव का फ्यूज़ निकाल कर चला गया। जिसके कारण सुबह दस बजे से लेकर रात के करीब 8:30 बजे तक पूरे गाँव में बिजली सप्लाइ बंद रहा।
घटना के बारे में जब उजियारपुर पावर हाउस के कर्मियों से संपर्क किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि जेई के आदेश पर पूरे गाँव कि बिजली काटी गई है। वही जब उसके बाद जेई से संपर्क करने की कोशिश कि गई तो उन्होंने फोन उठाने से बचते दिखें। वहीं दलसिंहसराय डिविशनल इलेक्ट्रिकल इग्ज़ेक्यटिव इंजीनियर से भी संपर्क करने कि कोशिश कि गई तो उन्होंने भी फोन नहीं उठाया।
जिसके बाद दर्जनों ग्रामीणों ने बिजली टोल फ्री नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज करवाई साथ में स्थानीय नेता गंगा प्रसाद पासवान के सहयोग से अधिकारियों से संपर्क साधा गया तब जाके कही बिजली चालू करने का आदेश दिया गया।



