समस्तीपुर: सरकारी स्कूलों में अब मिलेगा हाईटेक किचन का खाना, ‘नव प्रयास’ ने शुरू की केंद्रीकृत रसोई

समस्तीपुर जिलें के उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चैता दक्षिणी पंचायत में रविवार को स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। यहाँ ‘नव प्रयास’ संस्था द्वारा ‘पोषण शक्ति निर्माण योजना’ (PM POSHAN) के अंतर्गत एक आधुनिक सेंट्रलाइज्ड किचन (Centralized Kitchen) का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस नई व्यवस्था के तहत अब स्थानीय प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में बच्चों को इसी हाईटेक रसोई से तैयार दोपहर का भोजन (Mid-Day Meal) आपूर्ति किया जाएगा।
कुपोषण से जंग और शुद्धता पर जोर
‘नव प्रयास’ के स्थानीय प्रबंधक अभिषेक कुमार ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि ‘पोषण शक्ति निर्माण योजना’ मूल रूप से 15 अगस्त 1995 को शुरू की गई पुरानी मिड-डे मील योजना का ही एक उन्नत और व्यापक स्वरूप है।

उन्होंने कहा, “चैता स्थित इस आधुनिक किचन में भोजन पकाते समय स्वच्छता और पौष्टिकता के उच्चतम मानकों का पालन किया जाएगा। हमारा लक्ष्य बच्चों को सिर्फ भोजन देना नहीं, बल्कि उनके संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है। यह योजना देश में कुपोषण की समस्या को खत्म करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।”
प्रमुख गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति
इस उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के कई राजनीतिक, सामाजिक और कॉर्पोरेट जगत के दिग्गजों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल थे:
- राकेश कुमार ठाकुर (जिला राजद प्रवक्ता)
- अभिषेक कुमार (स्थानीय प्रबंधक, नव प्रयास)
- राकेश पाण्डेय (जिला महासचिव)
- चुन्नू मुखिया (वरीय समाजसेवी)
- रवि आनंद (वरीय प्रबंधक, उत्कर्ष बैंक)
- रविन्द्र सिंह (समाजसेवी)
- जयलाल राय (जिला राजद सचिव)
इनके अलावा डॉ. रामपुकार कुशवाहा, राहुल कुमार, झुनझुन कुमार, रोहन राजपूत, राहुल राय, विकास कुमार सहित हर्षित कुमार, आराध्या कुमारी, अनाया कुमारी और आस्था कुमारी भी मौके पर मौजूद रहीं।


