समस्तीपुर: सिक्स लेन सड़क निर्माण कार्य के दौरान क्रेन का बूम टूटने से हुए हादसे में एक मजदूर की मौत

बिहार के समस्तीपुर जिलें के मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी बिंदगामा गांव के पास गुरुवार कि देर संध्या सिक्स लेन सड़क निर्माण कार्य के दौरान अचानक क्रेन का बूम टूटने से हुए हादसे में एक मजदूर कि मौत हो गई।
कार्य के दौरान मजदूर क्रेन के निकट खड़ा था इसी क्रम में क्रेन का बूम टूट कर उसके ऊपर गिर गया जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

मृतक कि पहचान मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के नौगाई गांव निवासी 40 वर्षीय अमृतलाल कोल के रूप में कि गई है। मृतक के बारे में उसके सहकर्मियों के द्वारा बताया गया है कि वह करीब एक वर्ष से बिहार में कार्य कर रहा था। गुरुवार कि रात लगभग एक दर्जन मजदूर बीम ढालने के लिए कार्य में लगे हुए थे इसी क्रम में ये हादसा हो गया।
हादसे में अमृतलाल कोल के शरीर पर बूम गिर गया और वो गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल लेकर गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं घटना कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। और पढ़ें



