BiharSamastipur

राहुल गांधी पर FIR और खड़गे के अपमान के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, समस्तीपुर में जोरदार प्रदर्शन

समस्तीपुर: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ हल्द्वानी में हुए कथित अपमानजनक व्यवहार को लेकर कांग्रेसियों में भारी आक्रोश है। इसके विरोध में मंगलवार को समस्तीपुर (शहरी) जिला कांग्रेस कमेटी ने शहर में एक विशाल विरोध मार्च निकालकर भाजपा के खिलाफ जमकर हल्ला बोला और लोकतंत्र व संविधान की रक्षा की आवाज बुलंद की।

जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) की अध्यक्ष श्रीमती अनिता राम के नेतृत्व में यह मार्च काशीपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ। शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों से गुजरता हुआ यह आक्रोश मार्च बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर स्थल पर पहुंचकर एक सभा में तब्दील हो गया। मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड में राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को राजनीति से प्रेरित और दुर्भावनापूर्ण करार दिया। साथ ही, हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान पर कड़ा रोष जताते हुए, इसके लिए जिम्मेदार भाजपा कार्यकर्ताओं पर तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अनिता राम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ-साथ संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए हमेशा मजबूती से खड़ी रहेगी। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा, “राहुल गांधी जी के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण एफआईआर हो या राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी के सम्मान को ठेस पहुंचाने का मामला, कांग्रेस पार्टी चुप बैठने वाली नहीं है।”

उन्होंने आगे कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से इस अन्याय का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। यह संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि देश के लोकतंत्र, संविधान, न्याय और सम्मान को बचाने की एक अहम लड़ाई है।

संबंधित खबरें

इस जोरदार विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मुख्य रूप से शिवराम ठाकुर, देवता कुमारी गुप्ता, मुकुंद कुमार, आशुतोष कुमार, अब्दुल मालिक, विजय कुमार शर्मा, एखलाकुर रहमान सिद्दीकी, सुशील कुमार राय, सुमन कुमार, उपेंद्रनाथ तिवारी, रामनारायण प्रसाद शर्मा, अमित प्रसाद केसरी, सूरज राम, उमेश कुमार, सोनू कुमार, मिथुन कुमार, पंकज कुमार के साथ-साथ सुनैना देवी, सुनीता देवी और ममता देवी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता इस मार्च में शामिल रहे।

Back to top button
Budget 2026 Expectations: Income Tax Slab Change & 8th Pay Commission 7 ways to maintain a healthy lifestyle: स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स khakee the bengal chapter review 10 Lines on Maha Shivratri in Hindi International Mother Language Day: अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस कब और क्यों मनाया जाता है? Saraswati puja का शुभ मुहूर्त कब है chandrayaan-3 lander name अपना काम करना किया शुरू, दक्षिणी ध्रुव की सतह के बारे में हुआ ये खुलासा 10 Lucky Hindu Baby Girl Names and their meanings Starting with S अंजली अरोरा के दस ऐसे फ़ोटोज़ जिसे देखने से अपने आप को रोक नहीं पाएंगे Anjali Arora Hot Photos: ध्यान से देखे एक तिल दिखाई देगा सावधान! तरबूज खाने के बाद पानी या दूध पीने से इन बीमारियों को मिलता है निमंत्रण इस वर्ष मंगला गौरी व्रत 9 दिनों तक मनाया जाएगा, यहां देखें कब से शुरू होगा anand raaj anand बिहारी लड़के का ब्रश करते हुए गाना “दिल दे दिया है” रातोंरात सोशल मीडिया पर हुआ वाइरल holi pr nibandh क्या आपके बच्चा होली पर निबंध लिखना चाहते है और नही आ रहा तो यहां देखें 20 और शहरों में शुरू हुई Jio True 5G Services, देखे आपके शहर में हुआ या नहीं Wedding viral pics: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की अनदेखी हॉट वेडिंग पिक्स नहीं रही अब इस दुनिया में फितूर‘ और ‘कहानी -2’ की अभिनेत्री Tunisha Sharma Surya Grahan 2022: अक्टूबर में सूर्य ग्रहण व ग्रहों का अजीब योग, इन राशियों के लोग रहें सावधान Gandhi Jayanti Quote 2022: बापू के ये विचार आपके जीवन में करेंगे बड़ा बदलाव M से शुरु होने वाले बेबी गर्ल का लेटेस्ट नाम और मीनिंग

Budget 2026 Expectations: Income Tax Slab Change & 8th Pay Commission 7 ways to maintain a healthy lifestyle: स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स khakee the bengal chapter review 10 Lines on Maha Shivratri in Hindi International Mother Language Day: अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

Adblock Detected

Please turn off your Adblocker to proceed.