Bihar

उजियारपुर: मनरेगा योजना में फर्जीवाड़ा के खिलाफ 10 अगस्त से होगा भूख-हड़ताल, PO इल्ताफ हुसैन के कार्यकाल के सारे योजनाओ की उच्चस्तरीय जांच कराओ- फूलबाबू सिंह

उजियारपुर प्रखंड के पतैली पश्चिमी पंचायत के कोरबद्धा आंगनवाड़ी केन्द्र पर भाकपा-माले की बैठक अर्जुन दास की अध्यक्षता में की गई जिसमें बैठक में मनरेगा योजना में बड़े पैमाने पर फर्जी निकासी के खिलाफ उच्चस्तरीय जांच कराने और पीओ इल्ताफ हुसैन के द्वारा नौकरी के दौरान आय से अधिक अर्जित की गई करोड़ों की संपत्ति का ईडी से जांच कराने की मांग को लेकर आगामी 10 अगस्त से पतैली पश्चिमी काली स्थान के निकट सामुदायिक भवन पर अनिश्चितकालीन भूख-हड़ताल शुरू करने का निर्णय लिया गया।

भाकपा-माले जिला स्थायी कमेटी सदस्य फूलबाबू सिंह ने बताया कि उजियारपुर के पीओ इल्ताफ हुसैन के कार्यकाल के दौरान सैकड़ों फर्जी योजना का फाईल खोल कर लाखों रुपए की निकासी कर लिया गया है। जबकि योजना का भौतिक सत्यापन कराया जाए तो योजना धरातल पर कराया ही नहीं गया है। बाबूलाल चौक से श्मशान तक सड़क के किनारे वृक्षारोपण कार्य कुल 6 यूनिट, लौआ बाहा से ट्रांस्फर्मर तक सड़क के दोनों किनारे वृक्षारोपण कार्य, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पोखर से लौआ बांध तक सड़क के दोनों किनारे वृक्षारोपण कार्य, राज्यकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय पतैली पोखर तक सड़क के दोनों किनारे वृक्षारोपण कार्य और सूरजपुर से लेकर बलरामपुर तक सड़क के दोनों किनारे वृक्षारोपण कार्य के अलावे मनरेगा से पशुशेड का निर्माण, मनरेगा से सोखता का निर्माण और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी को झांसा देकर दुसरे मजदूरों के नाम से मजदूरी की राशि का फर्जी निकासी कर लिया गया है।

इसी प्रकार मालती में वर्तमान सरपंच शियाशरण पासवान सहित रौशन कुमार, वासुदेव पासवान, अशोक पासवान, मुंशीलाल सिंह, जगदीश सिंह, रामकुमार सिंह,नवकान्त सिंह, देवेन्द्र कुमार के अलावे दर्जनों लोगों के नाम से पशु सेड की राशि निकासी कर लिया गया है। लाभुकों के नीजी जमीन पर वृक्षारोपण, सरकारी सड़क के किनारे दोनों तरफ फर्जी वृक्षारोपण 15 हजार पौधा लगाने के नाम पर निकासी कर लिया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी के खाते पर मजदूरी की राशि नहीं भेज कर किसी और के नाम से फर्जी निकासी कर लिया गया है। मालती थोगा चौर से लेकर जंगलाही टोला चकनिजाम सीमान तक नहर उड़ाही कार्य के नाम पर फर्जी निकासी किया गया है।

मनरेगा योजना में लूट पाट के खिलाफ कारवाई करने की मांग को लेकर 10 अगस्त से भूख-हड़ताल अलग-अलग पंचायतों में पांच केन्द्रों पर शुरू किया जाएगा। बैठक में प्रखंड कमेटी सदस्य गंगा प्रसाद पासवान, महेश प्रसाद सिंह, मो० यूसुफ, राम लखन सिंह, राम नारायण सिंह, नवीन कुमार , सुनील सिंह, राजेन्द्र दास, रंजीत सहनी,भीम सहनी,बिनो दास, श्यामसुंदर सिंह, बालेश्वर सहनी, मो० सकुर, कमलेश रजक मुन्ना कुमार सिंह, अर्जुन दास, रघुनाथ सहनी, दिनेश प्रसाद सिंह, शंकर दास, हरिदेव दास, आइसा जिला सह सचिव मो० फरमान, आइसा जिला उपाध्यक्ष ललित कुमार सहनी, मुन्ना कुमार सिंह, भीम सहनी, जुगेश्वर सिंह, धर्मेन्द्र कुमार सिंह एवं अन्य कई लोग उपस्थित थे।

Back to top button
Budget 2026 Expectations: Income Tax Slab Change & 8th Pay Commission 7 ways to maintain a healthy lifestyle: स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स khakee the bengal chapter review 10 Lines on Maha Shivratri in Hindi International Mother Language Day: अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस कब और क्यों मनाया जाता है? Saraswati puja का शुभ मुहूर्त कब है chandrayaan-3 lander name अपना काम करना किया शुरू, दक्षिणी ध्रुव की सतह के बारे में हुआ ये खुलासा 10 Lucky Hindu Baby Girl Names and their meanings Starting with S अंजली अरोरा के दस ऐसे फ़ोटोज़ जिसे देखने से अपने आप को रोक नहीं पाएंगे Anjali Arora Hot Photos: ध्यान से देखे एक तिल दिखाई देगा सावधान! तरबूज खाने के बाद पानी या दूध पीने से इन बीमारियों को मिलता है निमंत्रण इस वर्ष मंगला गौरी व्रत 9 दिनों तक मनाया जाएगा, यहां देखें कब से शुरू होगा anand raaj anand बिहारी लड़के का ब्रश करते हुए गाना “दिल दे दिया है” रातोंरात सोशल मीडिया पर हुआ वाइरल holi pr nibandh क्या आपके बच्चा होली पर निबंध लिखना चाहते है और नही आ रहा तो यहां देखें 20 और शहरों में शुरू हुई Jio True 5G Services, देखे आपके शहर में हुआ या नहीं Wedding viral pics: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की अनदेखी हॉट वेडिंग पिक्स नहीं रही अब इस दुनिया में फितूर‘ और ‘कहानी -2’ की अभिनेत्री Tunisha Sharma Surya Grahan 2022: अक्टूबर में सूर्य ग्रहण व ग्रहों का अजीब योग, इन राशियों के लोग रहें सावधान Gandhi Jayanti Quote 2022: बापू के ये विचार आपके जीवन में करेंगे बड़ा बदलाव M से शुरु होने वाले बेबी गर्ल का लेटेस्ट नाम और मीनिंग

Budget 2026 Expectations: Income Tax Slab Change & 8th Pay Commission 7 ways to maintain a healthy lifestyle: स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स khakee the bengal chapter review 10 Lines on Maha Shivratri in Hindi International Mother Language Day: अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

Adblock Detected

Please turn off your Adblocker to proceed.