बिहार के पूर्व राज्यपाल एवं मध्यप्रदेश के वर्तमान राज्यपाल लालजी टंडन का निधन
लालजी टंडन बिहार के पूर्व राज्यपाल एवं मध्यप्रदेश के वर्तमान राज्यपाल का देहांत मंगलवार की सुबह हो गई। लालजी टंडन काफी दिनों से बीमार रह रहे थे एवं 85 वर्ष की उम्र में आज उनकी मृत्यु हो गई। लालजी टंडन अटल बिहारी वाजपेयी के काफी करीबी थे।
लालजी टंडन का जन्म 12 अप्रैल 1935 ईस्वी में हुआ था और उन्होंने शुरुआती जीवन में ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ गए थे। स्नातक की पढ़ाई के बाद उन्होंने 1958 ईस्वी में कृष्णा टंडन के साथ शादी किया था। लालजी टंडन का पुत्र गोपाल टंडन वर्तमान समय में योगी सरकार में एक मंत्री के पद पर आशीन है।
लालजी टंडन का उत्तर प्रदेश के राजनीति में भी काफी अहम योगदान रहा है। 90 के दशक में प्रदेश में बीजेपी और बसपा की गठबंधन सरकार बनाने में भी उनका काफी योगदान रहा है। लालजी टंडन 1996 से 2009 तक लगातार 3 बार विधानसभा चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।
2009 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के राजनीति से दूर होने के बाद इनका लोकसभा सीट खाली हो गई थी। जिसको भरने के लिए भाजपा ने लालजी टंडन को अटल बिहारी वाजपेयी का खाली सीट पर नियुक्त किया।
और पढ़ें।
- ‘त्याग’ सिर्फ टैक्सपेयर ही क्यों करे, नेता क्यों नहीं? मुफ्त बिजली पर बहस तेज, सरकार को मिले 12 कड़े सुझाव
- मदरसा बोर्ड अध्यक्ष सलीम परवेज के ‘दाढ़ी-टोपी’ वाले बयान पर बवाल, राजद ने की इस्तीफे की मांग
- सीएम सम्राट चौधरी की अपील- इनकम टैक्स देने वाले सक्षम नागरिक छोड़ें 125 यूनिट फ्री बिजली
- जितवारपुर की समाजसेवी माया देवी का निधन, बूढ़ी गंडक तट पर नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई
- समस्तीपुर में लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती और आयरन लेडी इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि




