उजियारपुर प्रखंड के कई पंचायतों में बारिश के पानी से उत्पन्न हुई बाढ़ जैसी स्थिति, जल निकासी का कोई व्यवस्था नहीं
उजियारपुर प्रखंड के कई पंचायतों में में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण गांव के निचले भाग में बसे लोगों के घर में बारिश का पानी घुसने के बाद बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। ऐसी स्थिति उत्पन्न होने का एक ही प्रमुख कारण है कि वहां पर जल निकासी का कोई व्यवस्था नहीं है।

मिली जानकारी के अनुसार लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत के वार्ड संख्या 03 एवं वार्ड संख्या 01 में रामबहादुर साहनी के घर सहित आसपास के कई घरों में पुरी तरह से बारिश का पानी घुस चुका है जिसके कारण वहां पर बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।
चांदचौर मथुरापुर के वार्ड संख्या 07 में लगभग दो दर्जन से अधिक परिवारों के घरों में बारिश का पानी घुस चुका है। बेलामेघ के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में भी पुरी तरह बारिश का पानी घुस गया है। वहीं बेलारी गांव के जदयू नेता देवेन्द्र पाठक के द्वारा दि गई जानकारी में भी बताया गया है कि उनके गांव का भी स्थिति एक जैसी ही है।
वहीं मुरियारो पंचायत के वार्ड संख्या 10 एवं 11 में भी सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। अंगारघाट, बिरनामा, चैता एवं और भी कई गांवों में इसी तरह बारिश का पानी घर घुस चुका है।
एक तरफ सरकार योजना पर योजना निकाल रही है और जमीनी स्तर पर कोई भी योजना सफल नहीं हो रही है। सरकार के द्वारा चलाई जा रही पक्कि गली नाली योजना का कार्य यदि गांवो में किया गया होता तो आज इस तरह की स्थिति उत्पन्न नहीं होती।
और पढ़ें।
- डॉक्टर या गुंडे? सहरसा सदर अस्पताल में खबर बनाने गए पत्रकार को पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो हुई वाइरल
- 24 घंटे में ट्रांसफार्मर नहीं बदला तो फूंका जाएगा कार्यपालक अभियंता का पुतला- उजियारपुर में भाकपा माले और ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन
- समस्तीपुर के छात्रों का पटना में जलवा: राज्य स्तरीय रेड रिबन क्विज में बेलारी के विद्यालय ने हासिल की 5वीं रैंक
- 5 दिनों से ट्रांसफार्मर जला, बच्चों की पढ़ाई ठप, अंधेरे और जल संकट से त्रस्त ग्रामीणों का रात में हंगामा, बिजली विभाग पर घूसखोरी का आरोप
- बिहार में बाढ़ त्रासदी: सरकार स्थायी समाधान में विफल – राजद



