BSEB Patna: Bihar Board 10th 2022 Exam Date | बिहार बोर्ड मैट्रिक(10th) 2022 परीक्षा का शेडुल हुआ जारी | bihar board 10th exam date 2022: बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा की डेटशीट 2022 जारी कर दी है। बिहार बोर्ड कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 1 फरवरी से 14 फरवरी तक और कक्षा 10 की परीक्षा 17 से 24 फरवरी तक आयोजित करेगा।
कक्षा 12वीं या इंटर- परीक्षा दो सत्रों में होगी जिसमें सुबह का सत्र सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दोपहर का सत्र दोपहर 1:45 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। बोर्ड के आधिकारिक बयान के अनुसार, कक्षा 12 की व्यावहारिक परीक्षा 10 से 20 जनवरी तक आयोजित की जाएगी।
Bihar Board 10th 2022 Exam Date
| परीक्षा की तिथी/दिन | प्रथम पाली (09:30 AM- 12:45 PM) | द्वितीय पाली (01:45 PM-05:00 PM) |
|---|---|---|
| 17.02.2022 (गुरूवार) | 110- गणित | 210- गणित |
| 18.02,2022 (शुक्रवार) | 112-विज्ञान | 212- विज्ञान |
| 19.02.2022 (शनिवार) | 111- सामाजिक विज्ञान | 211- सामाजिक विज्ञान |
| 21.02.2022 (सोमवार) | 113- अंग्रेजी (सामान्य) | 213- अंग्रेजी (सामान्य) |
| 22.02.2022 (मंगलवार) | मातृभाषा ((101-हिन्दी, 102–बंगला, 103-उर्दू, एवं 104-मैथिली) | मातृभाषा ((201-हिन्दी, 202–बंगला, 203-उर्दू, एवं 204-मैथिली) |
| 23.02.2022 (बुधवार) | द्वितीय भारतीय भाषा (हिन्दी भाषियों के लिए 105-संरकृत, 107-अरबी, 108-फारसी एवं 109-भोजपुरी में से कोई एक भाषा तथा अहिन्दी भाषियों के लिए राष्ट्रभाषा 106-हिन्दी ) | द्वितीय भारतीय भाषा (हिन्दी भाषियों के लिए 205-संरकृत, 207-अरबी, 208-फारसी एवं 209-भोजपुरी में से कोई एक भाषा तथा अहिन्दी भाषियों के लिए राष्ट्रभाषा 206-हिन्दी) |
| 24.02.2022 (गुरुवार) | ऐच्छिक विषय (114-उच्च गणित, 115–वाणिज्य, 416-अर्थशास्त्र, 121-फारसी, 122-संस्कृत, 123-अरबी एवं 124-मैथिली) (117-ललित कला, 118-गृह विज्ञान, 119-नृत्य एवं 120-संगीत) समय: 09:30 AM से 12:15 PM | ऐच्छिक विषय (214-उच्च गणित, 215–वाणिज्य, 216-अर्थशास्त्र, 221-फारसी, 222-संस्कृत, 223-अरबी एवं 224-मैथिली) (217-ललित कला, 218-गृह विज्ञान, 219-नृत्य एवं 220-संगीत) समय: 01:45 PM से 04:30 PM |
सभी पालियों में 15 मिनट का आरम्निक समय परीक्षार्थी को प्रश्नों को पढ़ने व समझने के लिए दिया गया है एवं पूर्व की भांति स्पैस्टिक (spastic) दृष्टिवाधित एवं वैसे दिव्यांग परीक्षार्थी जो स्वयं लिखने में असमर्थ हैं उन्हे समिति द्वारा लेखक रखने की अनुमति दी जाएगी। ऐसे परीक्षार्थियों को परीक्षा के लिए निर्धारित समय में 20 मिनट प्रति घंटा अतिरिक्त समय क्षतिपूर्ति के रूप में दिया जाएगा।
दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों क॑ लिए पूर्व की भांति विज्ञान के स्थान पर संगीत एवं गणित के स्थान पर गृह विज्ञान विषय की परीक्षा पुराने पाठयक्रम के आधार पर केवल प्रथम पाली में पूर्ववत ली जाएगी, जिसका परीक्षा कार्यक्रम निम्नवत है :-
| परीक्षा की तिथी/दिन | प्रथम पाली | विषय कोड | विषय |
|---|---|---|---|
| 17.02.2022 (गुरूवार) | (09:30 AM- 12:45 PM) | 126 | गृह विज्ञान-100 अंक |
| 18.02,2022 (शुक्रवार) | (09:30 AM- 12:15 PM) | 125 | संगीत (सैद्धान्तिक)- 70 अंक |
Practical Exam Program | प्रायोगिक परीक्षा कार्यक्रम
(i) ऐच्छिक विषय– गृह विज्ञान, संगीत, नृत्य एव ललित कला तथा दृष्टिबाघित परीक्षार्थियों के संगीत विषय की प्रायोगिक परीक्षा की तिथि 20 जनवरी 2022 से 22 जनवरी 2022 तक।
(ii) विद्यालय स्तर पर विज्ञान विषय में आन्तरिक मूल्यांकन (internal assessment) तथा सामाजिक विज्ञान पाठ्यक्रम पर (Literacy Activity एवं Project Work एवं गृह विज्ञान, संगीत, नृत्य एवं ललित कला की प्रायोगिक परीक्षा का स्टैण्डर्ड मार्क्सफवायल एवं अवार्डशीट सभी विद्यालय प्रधान संबंधित जिला पदाधिकारी के कार्यालय में दिनांक 25.01.2022 तक अनिवार्य रूप से प्राप्त करा दिए जाएंगे।
(iii) जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय द्वारा स्टैण्डर्ड मार्क्सप्यायल, अवार्डशीट आदि समिति क॑ विशेष दूत को प्राप्त कराने की तिथि 27.01.2022 से 28.,01.2022 तक दिया गया है।








