समस्तीपुर: पिछले 24 घंटों में बूढ़ी गंडक का जलस्तर बढ़ा 30 सेमी, पेटी में बसे लोगों को बाढ़ का खतरा
समस्तीपुर जिले से होकर बहने वाली बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर मे पिछले 24 घंटों में 30 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई है। जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है जिसके कारण बाढ़ आने की खतरा बना हुआ है। नदी के जलस्तर में लगातार 6 दिनों से वृद्धि जारी है और रविवार को 7वे दिन 30 सेन्टमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है।
बूढ़ी गंडक के पेटी में बसे दो दर्जन से अधिक परिवार के लोगों को बाढ़ का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। पेटी में बसे लोग धीरे धीरे अपना सामान लेकर बांध पर शरण ले रहे है। मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर के वार्ड 23 में स्थित पुरानी दुर्गा मंदिर छठ घाट के पास में 2 दर्जन से अधिक परिवार बसे हुए है।
इनलोगों के घरों में पनि घुसना शुरू हो चुका है जिसके कारण ये लोग अपने घर से निकलकर नदी के बांध पर शरण ले रहे है। अंदाज लगाया जा रहा है की अगले कुछ दिनों में इनलोगों का घर पूर्णतः पानी से भर जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार नदी का जलस्तर अपने खतरे के निशान 45.73 मीटर से मात्र 38 मीटर नीचे है। वर्तमान में नदी का जलस्तर 45.35 मीटर तक पहुंच गया है और जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है।
और पढ़ें।
- समस्तीपुर के कमला गेट चौक पर भीषण सड़क हादसा: साइकिल सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने खलासी को जमकर पीटा
- समस्तीपुर में ‘खाकी’ बेपरवाह: आधी रात घर में घुसकर मां-बेटी से दरिंदगी की कोशिश, न्याय के लिए दर-दर भटक रही पीड़िता, उजियारपुर पुलिस मौन
- फेसबुक सर्वर डाउन: अचानक रुका फेसबुक, “Something went wrong” एरर से करोड़ों यूजर्स परेशान
- मोहिउद्दीननगर में खूनी खेल: गंगा किनारे बकरी चरा रहे अधेड़ की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, आरोपी हिरासत में
- IRCTC New Website: यात्रियों के लिए खुशखबरी! 15 जुलाई को लॉन्च होगा नया पोर्टल, तत्काल टिकट बुकिंग में नहीं आएगी दिक्कत



