Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर सबसे ज्यादा ध्वजारोहण करने वाले बिहार के पहले बने सीएम नीतीश कुमार, लिस्ट में राबड़ी-लालू भी शामिल
Independence Day: 15 अगस्त 2023 को पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है. स्वतंत्रता दिवस के इस मौके पर देश के हर एक शहर और गांव में ध्वजारोहण हो रहा है। बता दे यह स्वतंत्रता दिवस की 77वां वर्षगांठ है और इस देश के प्रधानमंत्री सहित भारत राज्य के मुख्यमंत्री बने झंडा फहराकर स्वतंत्र दिवस मनाया, वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में लगातार 17वीं बार झंडा फहराकर रिकॉर्ड बनाया है।
![](https://www.ujiarpurnews.com/wp-content/uploads/2023/08/WhatsApp-Image-2023-08-15-at-10.34.28-PM-682x1024.jpeg)
सबसे ज्यादा ध्वजारोहण करने वाले सीएम बने नितीश कुमार
नितीश कुमार सबसे ज्यादा ध्वजारोहण करने वाले बिहार के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं, वही दूसरे स्थान पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह है, श्रीकृष्ण सिंह 1946 से लेकर जनवरी 1961 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे और इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 14 बार झंडा फहराया। बता दे श्री कृष्णा सिंह आजाद भारत के पहले मुख्यमंत्री थे और इन्होंने सन् 1948 से 1961 तक लगातार ध्वजारोहण किया था।
श्रीकृष्ण सिंह के बाद सबसे ज्यादा दिनों तक मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने का रिकॉर्ड भी नीतीश कुमार के नाम ही है, नीतीश कुमार साल 2000 में केवल 7 दिनों के लिए मुख्यमंत्री बने थे, हालांकि इसके बाद साल 2005 में वह फिर से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठ गए और लगातार साल 2013 तक बिहार के मुख्यमंत्री के पद पर कार्यरत रहे। उसके बाद उन्होंने 2014 को जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बनाया,
फिर फरवरी 2015 में राम मांझी को सत्ता से बेदखल कर फिर से सीएम की कुर्सी पर विराजमान हो गया, तब से नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल रहे हैं और ऐसे में देखा जाए तो वह 2005 से लेकर 2022 तक 16 बार स्वतत्रंता दिवस पर झंडा फहरा चुके हैं, और इस बार उन्होंने 17वीं बार ध्वज लहराया है।