Samastipur
समस्तीपुर: बाइक चोरी के आरोप में 02 लोग को किया गया गिरफ्तार!
समस्तीपुर जिलें के खानपुर प्रखंड में बाइक चोरी के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हरपुर घाट निवासी बाबू साहब राय एवं अरविन्द साहनी पर बाइक चोरी करने का आरोप लगाया गया था। जिसपर पुलिस ने एक्शन लेते हुए दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
![Pulsar 220F-DTSi](https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/7/7e/Pulsar_220F-DTSi.jpg/512px-Pulsar_220F-DTSi.jpg)
आरोपी के पास से चोरी की गई प्लसर बाइक को भी जब्त कर लिया गया है घटना के संबंध में थानाध्यक्ष दिल कुमार भारती ने जानकारी देते हुए बताया है की प्लसर बाइक चोरी करने के आरोप में बाबू साहब राय और अरविन्द साहनी को गिरफ्तार किया गया है।